विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई
‘कोल्ड सिटी’, बनी मुंबई ।
2012 के बाद मार्च में सबसे ज्यादा सर्द रात रिकॉर्ड हुई।
मुंबई/महाराष्ट्र:मुंबई: दक्षिण पूर्वी अरब सागर, मालदीव और लक्षद्वीप के ऊपर बने चक्रवाती हालत (Cyclonic Condition) की वजह से महाराष्ट्र में मौसम का मिज़ाज फिर से बदल गया है. मुंबई, पुणे समेत राज्य के कई शहरों में सोमवार को हल्की बूंदा-बांदी हुई. बारिश के बाद मुंबई के तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. कुछ दिनों से पारा 37.2 डिग्री रहा है. हल्की बूंदा-बांदी के बाद सर्द हवाएं चल रही हैं. इससे न्यूनतम तामपान 18-19 डिग्री तक जा पहुंचा है. रविवार (3 मार्च) को 2012 के बाद मार्च में सबसे ज्यादा सर्द रात रिकॉर्ड हुई।सुबह से ही मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इससे तेज हवााएं चल रही हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई में मौसम अगले 2 दिन तक ठंडा बना रहेगा. अगले तीन दिनों के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे में बारिश का अलर्ट भी है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और मालदीव, लक्षदीप के इलाके में चक्रवात बनने की वजह से महाराष्ट्र के इलाकों में बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे गुजरात क्षेत्र में बने कम दाब के क्षेत्र चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के साथ इंटरैक्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही पूर्वी-मध्य अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र भी बन रहा है. निचले स्तरों में महाराष्ट्र तट पर एक ट्रफ लाइन भी चल रही है । दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश… हरिद्वार में ओलावृष्टि,और IMD के मुंबई ऑफिस के डायरेक्टर सुनील कांबले ने बताया, “दो दिनों तक मुंबई को ठंड का एहसास होगा. उसके बाद पारा फिर चढ़ेगा.” कांबले ने कहा, “वैसे मार्च में मुंबई में काफी गर्मी रहती है. लेकिन इस बार अब तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री तक गया है. उत्तर से आने वाली ठंडी हवा एक्टिव हो रही हैं. ये पश्चिम से अंदर प्रवेश कर रही हैं. इसलिए मुंबई-कोंकण रीजन पर ज़्यादा और सीधा प्रभाव दिख रहा है. ये स्थिति करीब 48 घंटे तक रहेगी. फिर इस्टर्न विंड से मौसम ड्राई होगा और तापमान ऊपर जाएगा.”वहीं, मुंबईकर को बदलते मौसम से राहत मिली है. एक निवासी ने कहा, “तपते शहर को थोड़ी राहत मिली है. अच्छी हवा है. मज़ा आ रहा है. लेकिन बच्चे से लेकर बड़े बुर्जुग सभी लोग बीमार पड़ रहे हैं. ये ठीक नहीं है।इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में समर कैंप का समापन !
3 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा बिभाग की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी गोपालगंज पवन कुमार सिन्हा ने सभागार में की
3 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न “2026 से अंलकृत किया गया है
4 days ago
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाडली बहनों के खातों राशि अंतरित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार को आज 13.6.26 को ” बिहार रत्न ” से अंलकृत किया गया
6 days ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को मिला आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान 2026
7 days ago
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भरता वित्तीय सशक्तिकरण और सम्मानजनक आजीविका का नया आधार प्रदान किया डॉ वीरेंद्र कुमार
7 days ago
केवट समुदाय से आने वाले महेश केवट निर्विरोध कांग्रेस के प्रत्याशी फार्म निरस्त होने से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होना बीजेपी बुन्देलखण्ड के लिए खुशखबरी , हरिशंकर खटीक
2 weeks ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण
2 weeks ago
आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांदीपनि प्राथमिक विद्यालय खरगापुर में वृक्षारोपण