ताज़ा ख़बरें

16 बर्ष 4 माह कि नाबालिग बालिका को पलेरा पुलिस सकुशल दस्याव कर परिजनों को किया सुपुर्द

*16 वर्ष 4 माह की नाबालिग बालिका को पलेरा पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द*

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं गुमशुदा/अपहृत बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “मुस्कान अभियान” के तहत पलेरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
थाना पलेरा में दर्ज अपराध क्रमांक 263/2026, धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में गुम हुई 16 वर्ष 4 माह की नाबालिग बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
प्रकरण में फरियादिया ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम गठित की गई तथा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से बालिका की तलाश की गई। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक प्रीति भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

टीकमगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी नाबालिग के गुम होने अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!