

ग्रामीणों ने ओबीसी एवं आदिवासी कांग्रेस ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार को सोपा ज्ञापन भेलसी की सुरक्षित भूमि को मुक्त कराने।
29.7.26 को बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलसी की सुहागी लखेरा बुड़की खेड़ा की सुरक्षित रखी गई शासकीय भूमि खसरा नंबर 405 रखवा 72 एकड़ के लगभग जिसको लेकर ग्रामीण एवं ग्राम के ही दबंग लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है इसी भूमि पर मुक्तिधाम का निर्माण हो चुका है एवं माध्यमिक शाला सुहागी के नाम से बनी हुई है एवं इसी भूमि में शासकीय विवाह स्थल भवन एवं धर्मशाला का निर्माण किया गया ग्राम के कुछ दबंग लोगों द्वारा स्कूल के आसपास अतिक्रमण कर पक्के मकान का निर्माण कर कब्जा कर रहे है ।शासकीय भूमि पर खेती करने के उद्देश्य से तार फेंसिंग की जा रही है और आम रास्ता जिसमें मुक्तिधाम के लिए पहुंच मार्ग और मवेशियों के निकलने वाला मार्ग एवं बच्चों की स्कूल पहुंचने का रास्ता पर अतिक्रमण कर लिया गया है। सार्वजनिक आने जाने के रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध होने से लड़ाई झगड़ा शांति भंग होने की संभावना आये दिन बनी रहती है। ग्रामीणों द्वारा आम रास्ता के अतिक्रमण रोके जाने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर लोगों को भगा देते हैं खसरा नंबर 405 शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर तहसीलदार पर जताया विश्वास सोपा ज्ञापन अब देखने वाली बात यह होगी कि उचित कार्रवाई कहां तक होती है। कार्रवाई पर लगी पूरे ग्राम की आश ।

