ताज़ा ख़बरें

राजहरा सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल नया बाजार में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस

राजहरा सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल नया बाजार में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस

राजा खान -रिपोर्टर-देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो बालोद               मो. 9174400910/9406415286

​दल्ली राजहरा। सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल, नया बाजार राजहरा में गुरुवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था।

​कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात प्राइमरी विंग के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे संपूर्ण विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंगों में सराबोर हो गया।

​फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने सैनिक, तिरंगा और भारत माता के रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य, समूह गान, एकल भाषण एवं देशभक्ति कविताओं के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर नायकों के शौर्य और अदम्य साहस की गाथा सजीव हो उठी।

शिक्षकों ने दिया प्रेरणादायक संदेश

​इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व और भारतीय सेना के पराक्रम से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, अनुशासन का पालन करने तथा कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया।

​कार्यक्रम के समापन पर समस्त विद्यालय परिवार ने अमर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया और देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!