Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा ख़बरें

लखनऊ/जालौन।उत्तर प्रदेश। हरकौती मे नग्न अवस्था मे महिला का शव मिलने से सनसनी .हत्या की आशंका ।एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण. फोरेंसिक टीम जूटी जांच में। लखनऊ/जालौन उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट।

हरकौती में नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

लखनऊ/जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित एक खेत में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की पहचान कमला पत्नी स्वर्गीय मुन्नालाल (बरार), निवासी ग्राम हरकौती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर कई स्थानों पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!