
*बुडेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता— गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा*
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में, थाना बुडेरा पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 22.07.2026 को फरियादी निवासी बुडेरा द्वारा थाना बुडेरा में उपस्थित होकर यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त गंभीर सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए, थाना बुडेरा में तत्काल अपराध क्रमांक 186/26, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी बुडेरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए अत्यंत तत्परता और लगन से कार्य किया। पुलिस की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप अपहृत नाबालिग बालिका को अल्पावधि में ही सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
वैधानिक प्रक्रिया का पूर्णतः पालन करते हुए, अपहृता के भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 180 एवं 183 के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष कथन दर्ज कराए गए। संपूर्ण कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त त्वरित एवं सफल कार्यवाही में निम्नलिखित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
उ.नि. बृजेन्द्र सिंह घोषी (थाना प्रभारी, बुडेरा),उ.नि. मयंक नगायच (प्रभारी सायबर सेल, टीकमगढ़),प्र.आर. रहमान (सायबर सेल, टीकमगढ़),प्र.आर. 313 अमरनाथ अहिरवार,आर. 625 जितेन्द्र सिंह चंदेल,आर. 459 ऋषि प्रताप सिंह
,आर. 625 चन्द्रभान राजपूत,आर. 78 रामकिशोर,म.आर. 315 सुनीता,म.आर. 246 मोहनी खंगार (थाना बुडेरा)

