
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: पथराटोला आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर संग महिलाओं ने रोपे पौधे

राजा खान-रिपोर्टर: देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो बालोद
डौंडी (बालोद): जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पथराटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ के तहत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी महिलाओं से सहृदय आह्वान किया कि वे रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करें ताकि वे बड़े होकर वृक्ष बन सकें।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पौधरोपण के पश्चात महिलाओं ने अपने-अपने पौधों के साथ तस्वीर ली और उसे निर्धारित लिंक पर अपलोड कर अपना प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्राप्त किया।


