ताज़ा ख़बरें

टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील बराना गांव भीषण जल संकट से परेशान ग्रामीणों की महिलाओं ने आकर्षित विरोध प्रदर्शन पानी की टंकी पर चढ़कर महिलाओं ने अपना आक्रोश सरकार के समक्ष व्याप्त किया करोड़ों रुपए की योजना नल जल की पोल खोलकर रख दी

नल जल योजना की पोल खोल कर रख दी। लाखों करोड़ों रुपए पानी में बह गए ।

टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के बराना गांव में भीषण जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। गांव में नल-जल योजना के बेअसर साबित होने से आक्रोशित महिलाएं गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गईं।

 

लाखों की लागत से बनी टंकी और पाइपलाइन बनी शोपीस

 

ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से टंकी का निर्माण कराया गया और घर-घर पाइपलाइन बिछाई गई। इसके बावजूद बीते डेढ़ साल से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है, जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।भूखी-प्यासी महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर जताया विरोध

 

पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर सुबह से ही भूखी-प्यासी महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक उनके घरों तक नियमित पानी की सप्लाई शुरू नहीं होती, वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगी।

 

तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शनपलेरा तहसीलदार जयप्रकाश शुक्ला और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। तहसीलदार ने ग्रामीणों से बात की और एक सप्ताह के भीतर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!