चुनाव में अगर आपने अपनी जाति के नेता, मुर्गा-भात और शराब के लालच में वोट दिया तो आपको और आपके परिवार को ही भोगना पड़ेगा: प्रशांत किशोर*
*चुनाव में अगर आपने अपनी जाति के नेता, मुर्गा-भात और शराब के लालच में वोट दिया तो आपको और आपके परिवार को ही भोगना पड़ेगा: प्रशांत किशोर* *पटना:* जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपनी दुर्दशा देखिए, शायद ही ऐसा कोई घर है, जहां से आपका जवान बेटा, पति, भाई, भतीजा नौकरी करने के लिए दूसरे राज्यों में न गए हो? मैंने 17 महीनों से अपना घर छोड़ा है, लेकिन आपके बच्चे तो सालों साल से आपको छोड़कर चले गए हैं। एक बार जो मजदूरी करने के लिए गए वो साल में एक बार छठ में, ईद में घर आते हैं तब आप उनका मुंह देख पाते हैं। साल भर वो आदमी वहां गुलामी कर रहा है, 10 घंटे मेहनत करते हैं, पेट काटते हैं ताकि घर में 6-8 हजार रुपए भेज सकें। लेकिन, यहां के लोगों से पूछिए कि उन्होंने वोट क्यों दिया था? तो वो बताते हैं कि अपनी जाति का नेता खड़ा था इसलिए दे दिए, गांव में मुर्गा-भात खाकर, पाउच पीकर वोट दे दिए, तो आपके परिजन नहीं भोगेंगे, तो भला और कौन भोगेगा? दूसरे राज्यों में कमा रहा आपका बच्चा बीमार पड़ जाए तो आप उसे देख नहीं सकिएगा, सिर्फ छटपटा कर रह जाइएगा। *वोट जिसे भी देना है दो, लेकिन वोट अपने बच्चों की शिक्षा-रोजगार के लिए दीजिए: प्रशांत किशोर* प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि आप दल बनाइए, बिहार में विकल्प नहीं था। आप आगे-आगे चलिए हम पीछे-पीछे चलेंगे। हमें आपका साथ नहीं चाहिए। भला आप हमारा साथ क्या दीजिएगा। आप तो वो लोग हैं जिन्होंने अपने बच्चों का साथ नहीं दिया। हम 17 महीने नहीं 17 साल चल लें फिर भी आप नहीं सुधरिएगा। नेताओं ने आपकी नसों में जाति और धर्म इतना घुसा दिया है कि आपको अपने बच्चों का दर्द भी नहीं दिख रहा है। इसलिए आपको एक रास्ता बता रहे हैं, वोट जिसे देना है दीजिए लेकिन अगली बार वोट देते समय स्वार्थी बनिए। अपना और अपने बच्चों का स्वार्थ देखिए। नेता आएंगे और कहेंगे देश के लिए वोट दो, कोई कहेगा अपनी जाति वाले को जीताना है इसलिए वोट दो, वोट जिसे भी देना है दो, जीवन में एक बार संकल्प लीजिए कि वोट अपने बच्चों के लिए दीजिए। जाति के लिए, नेताओं के लिए नहीं, किसी विचारधारा के लिए नहीं सिर्फ अपने बच्चों के लिए वोट दीजिए। बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए।
बल्देवगढ़ के कन्नपुर पंचायत में गोचर भूमि मुक्त करने तहसीलदार सोपे ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गौ माता संस्कृति रीति रिवाज के अनुसार पूजनीय मानी जाती है
6 days ago
टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील बराना गांव भीषण जल संकट से परेशान ग्रामीणों की महिलाओं ने आकर्षित विरोध प्रदर्शन पानी की टंकी पर चढ़कर महिलाओं ने अपना आक्रोश सरकार के समक्ष व्याप्त किया करोड़ों रुपए की योजना नल जल की पोल खोलकर रख दी
1 week ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
1 week ago
वंचित बच्चों के लिए मानव युवा मिशन ने आयोजित की रचनात्मक शैक्षिक कार्यशाला
1 week ago
बुडेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,, गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सोपा
1 week ago
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: पथराटोला आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर संग महिलाओं ने रोपे पौधे
1 week ago
ग्रामीणों ने ओबीसी महासभा के पदाधिकारी तहसीलदार को सोपा ज्ञापन अतिक्रमणों मुक्त कराने शासकीय भूमि
2 weeks ago
26 लाख की साइबर ठगी में कार्रवाई नहीं होने का आरोप पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
2 weeks ago
विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश की मांग राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन
2 weeks ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने डाकयूमेंटी फिल्म पुस्तिका का किया लोकार्पण