भारत सरकार के दवाब के बाद पीछे हटा गूगल, प्ले स्टोर पर वापस आयेंगे सभी डिलीटेड भारतीय एप।
मुंबई/महाराष्ट्र: स्टार्टअप समुदाय के एक प्रतिनिधि समूह का भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से निवेदन किया कि वह गूगल को कंपनियों के एप प्ले स्टोर पर बहाल करने का निर्देश दे। अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) ने एक मार्च को आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि प्ले स्टोर से एप हटाना प्रतियोगिता खत्म करने के लिए उठाया गया कदम है।कई भारतीय कंपनियों के एप अपने प्ले स्टोर से हटाने वाली गूगल सरकार के दबाव के बाद मंगलवार को इन एप को बहाल करने पर सहमत हो गई। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी व दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्टार्टअप समुदाय और गूगल ने उनसे बात की थी, जिसके बाद गूगल ने सहमति दी। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि दोनों पक्ष आपस में बात कर समाधान निकालेंगे।वैष्णव ने बताया कि गूगल और स्टार्टअप की सरकार के साथ बातचीत में रचनात्मक चर्चा हुई थी। इसका परिणाम निकला और गूगल ने इन सभी कंपनियों के एप एक मार्च 2024 की पूर्व स्थिति अनुसार बहाल करने पर सहमति दे दी ।स्टार्टअप समुदाय के एक प्रतिनिधि समूह का भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से निवेदन किया कि वह गूगल को कंपनियों के एप प्ले स्टोर पर बहाल करने का निर्देश दे। अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) ने एक मार्च को आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि प्ले स्टोर से एप हटाना प्रतियोगिता खत्म करने के लिए उठाया गया कदम है। उसकी वजह से पूरे मार्केट को अपूर्णीय क्षति हो रही है।गूगल ने शुक्रवार को भारतीय स्टार्टअप कंपनियों के 140 से अधिक एप प्ले स्टोर से हटा दिए थे। इनमें करोड़ों यूजर्स संख्या वाले भारत मैट्रीमनी, नौकरी, 99 एकड़, बालाजी टेलिफिल्म्स, कुकू एफएम शामिल थे। गूगल का आरोप था कि इन कंपनियों ने उसकी सेवा शुल्क संबंधित नीतियों का उल्लंघन किया। वे अपने यूजर्स को एप के जरिये दी जा रहीं सेवाओं व खरीद के लिए वैकल्पिक माध्यम से हुए भुगतान का सेवा शुल्क चुकाने की नीति नहीं मान रहीं। शनिवार को कुछ एप प्ले स्टोर पर वापस आ गए थे। बताया गया कि उन्होंने गूगल से बाहर किए भुगतान के लिए भी गूगल को 11 से 25 फीसदी सेवा शुल्क चुकाने की रजामंदी दी थी।
बल्देवगढ़ के कन्नपुर पंचायत में गोचर भूमि मुक्त करने तहसीलदार सोपे ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गौ माता संस्कृति रीति रिवाज के अनुसार पूजनीय मानी जाती है
6 days ago
टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील बराना गांव भीषण जल संकट से परेशान ग्रामीणों की महिलाओं ने आकर्षित विरोध प्रदर्शन पानी की टंकी पर चढ़कर महिलाओं ने अपना आक्रोश सरकार के समक्ष व्याप्त किया करोड़ों रुपए की योजना नल जल की पोल खोलकर रख दी
1 week ago
सिंगरौली से बड़ी खबर
1 week ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
1 week ago
वंचित बच्चों के लिए मानव युवा मिशन ने आयोजित की रचनात्मक शैक्षिक कार्यशाला
1 week ago
बुडेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,, गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सोपा
1 week ago
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: पथराटोला आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर संग महिलाओं ने रोपे पौधे
1 week ago
ग्रामीणों ने ओबीसी महासभा के पदाधिकारी तहसीलदार को सोपा ज्ञापन अतिक्रमणों मुक्त कराने शासकीय भूमि
2 weeks ago
26 लाख की साइबर ठगी में कार्रवाई नहीं होने का आरोप पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
2 weeks ago
विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश की मांग राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन