उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमथुरा

गीतांजली फाउंडेशन ने मानव सेवा कर मनाया वेलेंटाइन डे:

मुश्किल हालतों से गुजर रहे गरीबों के लिए गीतांजली फाउंडेशन बनी मददगार

मथुरा।शहर में सामाजिक सेवा में जुटी गीतांजली फाउंडेशन की टीम के सदस्यों ने मानव सेवा कर वेलेंटाइन डे मनाया। गीतांजली फाउंडेशन टीम ने बच्चो को किताबो से प्यार करना सिखाया और अपनो के नजदीक कैसे रहा जाए इसके भी गुर सिखाए। इसके पीछे उनकी एक ही सोच है कि अपने किसी काम से किसी की जिंदगी बच सके और किसी के चेहरे पर मुस्कान लौट सके तो वो ही सच्चा वेलेंटाइन डे है। अपनी खुशी के लिए तो वेलेंटाइन डे पर हर व्यक्ति कुछ न कुछ करता है पर हमारे बीच एक ऐसी संस्था भी है जिनका हर त्योहार दुसरो को खुशियां बाँटकर ही मुकम्मल होता है। दुनियां में इंसानियत से बढ़कर कोई रिश्ता नही होता इसी बात को सार्थक कर रहे गीतांजली फाउंडेशन टीम के युवा सदस्य जो लगातार झुग्गियों, फुटपाथों, सड़को पर रह रहे बेसहारा, बेघर जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुँचा रहे हैं। सदस्यों ने बताया आगरा के छोटे छोटे मंदिर परिसर में कैम्प लगाए जा रहे है। जिसके माध्यम से मंदिर में आए भक्तगण एवं श्रद्धालुओं को संस्था के इनिशिएटिव के बारे में बता कर जागरूक कर उन्हें इस इनिशिएटिव से जोड़ा जा रहा है। साथ ही कैम्प में आए जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। अब तक गीतांजली फाउंडेशन के माध्यम से 25 से ज्यादा बार आगरा के मंदिरों में कैम्प का आयोजन किया जा चुका है। जिसमे राजा की गुफा, श्याम कुटी, कैलाश मंदिर, मोटा महादेव जैसे आदि मंदिर शामिल है।

 

गीतांजली फॉउंडेशन उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बेघर, असहाय गरीब जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रही है। गीतांजली फाउंडेशन एक ऑनलाइन निशुल्क प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्य करती है। जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े, खिलौने, किताबे, जूते, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है। संस्था देने वाले और लेने वालों के बीच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रही है। निरंतर सेवा सुविधा दे रही संस्था का नाम किंग्स बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। गीतांजली फाउंडेशन गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ साथ निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों को शिक्षित कर रही है। आप भी वॉलिंटियर्स के रूप में जुडकर इस मिशन का हिस्सा बन सकते है इसके लिए आप फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 9634219998 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

पूरी पारदर्शिता के साथ काम शुभम बताते हैं,।

 

‘गीतांजली फाउंडेशन’ के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे सिर्फ एक फ़ोन कॉल पर या गीतांजली फाउंडेशन के सोशल मीडिया एकाउंट पर रिक्वेस्ट डालने पर सामान डोनेट कर सकता है ‘गीतांजली फाउंडेशन’ टीम के सदस्यों द्वारा रिक्वेस्ट मिलने पर घर जाकर वह सामान कलेक्ट किया जाता है और फिर उसे फ़िल्टर कर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाता है. साथ ही उसका फोटो, वीडियो ‘गीतांजली’ के सोशल मीडिया पेजेस पर जाकर अपलोड कर दिया जाता है, जिससे जिसने भी सामान डोनेट किया है वह देख सके कि उसका दिया सामान किस जरूरतमंद परिवार तक पहुंचा है.

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!