भूपेंद्र श्रीवास ने सांसद भोजराज नाग को सौंपा ज्ञापन।
राजा खान- रिपोर्टर- देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद 9174400910
दल्ली राजहरा :-वार्ड क्रमांक शास्त्री नगर 21 के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है। पार्षद श्रीवास ने कहा कि सांसद के प्रयासों से रेलवे क्षेत्र में बाउंड्री वॉल का निर्माण संभव हो पाया है, जिससे क्षेत्रवासियों को कुछ जगह उपलब्ध हुई है। इसके लिए उन्होंने समस्त वार्डवासियों की ओर से सांसद का आभार भी व्यक्त किया।
पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने बताया कि दल्लीराजहरा रेलवे कॉलोनी स्थित RPF बैरक के चारों ओर अभी भी कंटीले तार लगे हुए हैं। जबकि रेलवे विभाग द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इन कंटीले तारों की वजह से कई मासूम बच्चे और बेजुबान जानवर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। उन्होंने सांसद से मांग की है कि इन कंटीले तारों को जल्द हटवाने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि शहर में वर्षों से निवासरत गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को रेलवे विभाग द्वारा जमीन खाली करने के लिए बार-बार नोटिस दिए जा रहे हैं। पार्षद श्रीवास ने कहा कि दल्लीराजहरा का बड़ा हिस्सा रेलवे और बीएसपी की जमीन पर बसा हुआ है। ऐसे में यदि कार्रवाई होती है तो आधा शहर उजड़ने की स्थिति बन सकती है। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए सांसद से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है।
पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने रेल सुविधाओं को बढ़ाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दल्लीराजहरा से दुर्ग तक चलने वाली लोकल ट्रेन केवल तीन दिन चलती है, जिसे प्रतिदिन चलाया जाना चाहिए तथा इसे आगे धर्मनगरी डोंगरगढ़ तक बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही दुर्ग से इतवारी (नागपुर) तक चलने वाली लोकल ट्रेन को दल्लीराजहरा से प्रारंभ करने की भी मांग की गई है।
नगर के विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने दल्लीराजहरा में वाशिंग लाइन निर्माण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे रेलवे से जुड़े रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर के विकास को गति मिलेगी।
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने बीएसपी के डेमसाइड क्षेत्र में चौपाटी निर्माण का प्रस्ताव भी रखा है, जहां बोटिंग, नाश्ता एवं भोजन की दुकानों तथा पार्किंग की व्यवस्था से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
इसके अलावा शहर और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पार्षद श्रीवास ने दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल के शीघ्र निर्माण की मांग भी सांसद से की है।
पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने विश्वास जताया कि सांसद श्री भोजराज नाग क्षेत्र की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक पहल करेंगे, जिससे दल्लीराजहरा के विकास को नई दिशा मिलेगी!
टीकमगढ़ में जमीन प्लांट की रजिस्ट्री दरें बढ़ने पर राजनीतिक विरोध नियमों का हवाला देकर जताई आपत्ति
7 days ago
मोहनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुरा घन्सू प्रजापति 60 वर्षीय दलित बुर्जुग को दबंगों असामाजिक तत्वों द्वारा पीट पीट कर हत्या एवं नाती आंख बहूं अस्पताल में।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा लिखित एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक का प्रकाशन शीघ्र
1 week ago
गुखरई पंचायत में भ्रष्टाचार की हद पुराने चबूतरे पर लीपापोती नया दिखाकर 1.40 लाख रुपए कि राशी हड़प ली
1 week ago
गोपालगंज बिहार । डाक्टर डे पर देश भर के सभी चिकित्सक समुदाय को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने मंगल कामनाएं करते हुए सभी डाक्टर को डाक्टर डे पर बधाई दी है।
1 week ago
बल्देवगढ जनपद पंचायत के गांव तमौरा में नल-जल योजना पिछले 3 महीने से बंद पड़ी। ग्रामीण पानी पीने के लिए तड़प रहे हैं। करोड़ों रुपए की राशि शोरूम रह गई योजना ग्रामीण
2 weeks ago
टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद में जलदरो की वृद्धि जनता को बनी बोझ 260 रु स्थगित 150 रु लागू जलापूर्ति दूषित पेयजल सुधार कि उठीं मांग
2 weeks ago
डॉ वीरेंद्र कुमार ने कारी व जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने बल्देवगढ में सुना मन की बात कार्यक्रम का 135 संस्करण श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पर की गई पुष्पांजलि
2 weeks ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में लगातार मिल रही सफलता बल्देवगढ पुलिस ने नाबालिग को किया सुरक्षित दस्तयाब परिजनों को सुपुर्द
2 weeks ago
गांधी चौक वार्ड क्र.20 पार्षद रोशन पटेल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो निषेध दवा