ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक का जिलेवासियों के नाम डिजिटल सुरक्षा संदेश एवं साइबर सुरक्षा सलाह होली पर्व apk फाइलो में रहें सावधान

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*एसपी टीकमगढ़ द्वारा होली पर विशेष साइबर चेतावनी*

*पुलिस अधीक्षक का जिलेवासियों के नाम डिजिटल सुरक्षा संदेश*

*रंगों के पर्व पर साइबर सुरक्षा सलाह:—होली पर APK फाइलों से रहें सावधान*

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा जिले वासियों को *होली की शुभकामनाएँ* दी है एवं नागरिकों को *सचेत किया है कि होली के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से मित्रों अथवा रिश्तेदारों के नाम से भेजी जा रही APK फाइलों से सावधान रहें ।*

*APK फाइल क्या है?*

* APK (Android Package Kit) एंड्रॉइड मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने की फाइल होती है।

* यदि यह फाइल किसी अज्ञात या संदिग्ध स्रोत से प्राप्त होती है, तो इसमें मैलवेयर  या वायरस हो सकता है।

*संभावित साइबर खतरे*

यदि आपके मोबाइल पर आए होली ग्रीटिंग के नाम से कोई APK फाइल… तो रुकिए… सोचिए… और जांचिए।

*  मोबाइल डेटा की चोरी

*  बैंकिंग एवं UPI जानकारी का दुरुपयोग

*  सोशल मीडिया अकाउंट हैक होना

* मोबाइल डिवाइस पर अनधिकृत नियंत्रण

*महत्वपूर्ण चेतावनी:—किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड करना गंभीर साइबर जोखिम उत्पन्न कर सकता है।*

*होली पर्व पर आवश्यक साइबर सुरक्षा सावधानियाँ*

अज्ञात या अविश्वसनीय स्रोतों से APK फाइल डाउनलोड न करें।*

किसी भी लिंक या फाइल को बिना सत्यापन के न खोलें।

इंस्टॉल करने से पूर्व विश्वसनीय एंटीवायरस से स्कैन करें।

मोबाइल का ऑपरेटिंग सिस्टम एवं ऐप्स नियमित रूप से अपडेट रखें। केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

OTP, पासवर्ड एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

परिवार एवं परिचितों को भी इन जोखिमों के प्रति जागरूक करें।

*यदि APK स्कैम का शिकार हो जाएँ तो क्या करें?*

यदि गलती से संदिग्ध  APK इंस्टॉल हो गया हो या ठगी की आशंका हो, तो तत्काल निम्न कार्यवाही करें:

*इंटरनेट बंद करें*– मोबाइल डेटा एवं Wi-Fi तुरंत बंद कर दें मोबाइल को फ्लाइट मॉड में करें ।

*संदिग्ध ऐप (apk) हटाएँ*– सेटिंग्स में जाकर ऐप अनइंस्टॉल करें।

*सभी महत्वपूर्ण पासवर्ड बदलें* – ईमेल, सोशल मीडिया, बैंकिंग/UPI।

*बैंक को सूचित करें*– आवश्यक होने पर कार्ड/UPI ब्लॉक कराएँ।

*एंटीवायरस से पूर्ण स्कैन करें।*

*शिकायत दर्ज करें*– राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ,साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 या निकटतम थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल में।

*गंभीर स्थिति में फ़ैक्ट्री रीसेट करें* (डेटा बैकअप लेने के बाद)।

*आधिकारिक साइबर जागरूकता हेतु सोशल मीडिया फॉलो करें*

नागरिकों से अनुरोध है कि साइबर सुरक्षा एवं अन्य जन-जागरूकता संदेशों के लिए पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें:-

*Facebook:* SP Tikamgarh

*Instagram:* sp tikamgarh

*Twitter (X):* @SPTikamgarh

इन माध्यमों से समय-समय पर महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा सलाह एवं अपडेट साझा किए जाते हैं।

होली का त्योहार आनंद, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है। डिजिटल सतर्कता अपनाकर हम इस पर्व को सुरक्षित एवं सुखद बना सकते हैं।

*सतर्क नागरिक बनें — सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएँ — जिम्मेदारीपूर्वक होली मनाएँ।*

*कार्यवाही हेतु अपील*

* संदिग्ध  APK, लिंक या संदेश को तुरंत रिपोर्ट करें।

* इस परामर्श को अधिक से अधिक साझा करें।

* स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

सुरक्षित रहें • सजग रहें • खुशहाल होली मनाई

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

सुरक्षित रहें • सजग रहें • खुशहाल होली मनाएँ

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!