ताज़ा ख़बरें

खाकी ने बांटें रंग मुस्कानें से सजी वंचित बस्तियों पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर टीकमगढ़ पुलिस कि भावनात्मक पहल।

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

*खाकी ने बाँटे रंग, मुस्कानों से सजी वंचित बस्तियाँ:—पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीकमगढ़ पुलिस की भावनात्मक पहल*

*सुरक्षा ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल:— पुलिस टीमों ने ग़रीब बच्चों के साथ मनाई होली*

*पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, बच्चों ने बाँटी मुस्कान*

होली पर्व के पावन अवसर पर *श्री मनोहर सिंह मंडलोई, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़* द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी के निर्वहन के साथ-साथ *अपने-अपने थाना क्षेत्रों के पिछड़े एवं वंचित बस्तियों में पहुँचकर बच्चों के साथ होली का त्योहार आत्मीयता से मनवाएँ*। साथ ही उनके परिजनों की समस्याएँ सुनकर त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करें तथा बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करें।

निर्देशों के पालन में टीकमगढ़ जिला के विभिन्न थाना प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा भ्रमण के दौरान पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में पहुँचकर *बच्चों को गुलाल, रंग एवं उपहार* वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर त्योहारों के सामाजिक महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर अभिभावकों को बच्चों की नियमित शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं खेल गतिविधियों में सहभागिता के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया। साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक सहयोग एवं सहायता का आश्वासन भी प्रदान किया गया।

जिला पुलिस का यह प्रयास केवल सुरक्षा तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ विश्वास, सहयोग एवं संवेदना का संबंध स्थापित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी पुलिस की प्राथमिकता

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*खाकी ने बाँटे रंग, मुस्कानों से सजी वंचित बस्तियाँ:—पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीकमगढ़ पुलिस की भावनात्मक पहल*

*सुरक्षा ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल:— पुलिस टीमों ने ग़रीब बच्चों के साथ मनाई होली*

*पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, बच्चों ने बाँटी मुस्कान*

होली पर्व के पावन अवसर पर *श्री मनोहर सिंह मंडलोई, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़* द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी के निर्वहन के साथ-साथ *अपने-अपने थाना क्षेत्रों के पिछड़े एवं वंचित बस्तियों में पहुँचकर बच्चों के साथ होली का त्योहार आत्मीयता से मनवाएँ*। साथ ही उनके परिजनों की समस्याएँ सुनकर त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करें तथा बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करें।

निर्देशों के पालन में टीकमगढ़ जिला के विभिन्न थाना प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा भ्रमण के दौरान पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में पहुँचकर *बच्चों को गुलाल, रंग एवं उपहार* वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर त्योहारों के सामाजिक महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर अभिभावकों को बच्चों की नियमित शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं खेल गतिविधियों में सहभागिता के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया। साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक सहयोग एवं सहायता का आश्वासन भी प्रदान किया गया।

जिला पुलिस का यह प्रयास केवल सुरक्षा तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ विश्वास, सहयोग एवं संवेदना का संबंध स्थापित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी पुलिस की प्राथमिकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!