ताज़ा ख़बरें

T20 World Cup 2026 Final: भारत की ऐतिहासिक जीत ! न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार बना विश्व चैंपियन

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से हराकर विश्व खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार (2007, 2024, 2026) ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

संजू सैमसन का ‘अहमदाबाद ब्लास्ट’, भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। भारत ने 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

मैच के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने महज 46 गेंदों में 89 रनों (5 चौके, 8 छक्के) की तूफानी पारी खेली। सैमसन ने न्यूज़ीलैंड के हर गेंदबाज को मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए। उनका बखूबी साथ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) ने निभाया। इन तीनों बल्लेबाजों के अर्धशतकों ने भारत को 250 के पार पहुँचाने में मदद की। अंत में शिवम दुबे ने मात्र 8 गेंदों में 26 रन बनाकर फिनिशिंग टच दिया।

बुमराह और अक्षर की फिरकी में फंसा न्यूज़ीलैंड

256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूज़ीलैंड की ओर से केवल टिम सीफर्ट (52) ही कुछ संघर्ष कर सके, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय आक्रमण का सामना नहीं कर सका।

भारतीय गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज क्यों हैं। बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसमें एक समय वे हैट्रिक के करीब थे। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल ने न्यूज़ीलैंड की कमर तोड़ दी और 3 विकेट अपने नाम किए। न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 19 ओवरों में मात्र 159 रनों पर सिमट गई

रिकॉर्ड्स की झड़ीः

तीसरी बार खिताबः भारत 3 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी।

लगातार दो जीत: 2024 के बाद 2026 में भी खिताब जीतकर भारत ने अपना दबदबा कायम रखा।

हाईएस्ट स्कोर: फाइनल में 255 रन बनाकर भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

सैमसन का जलवाः संजू सैमसन फाइनल में 89 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!