ताज़ा ख़बरें

दल्ली राजहरा भाजयुमो मंडल के महामंत्री बने नदीम बड़गुजर, युवाओं में खुशी की लहर

दल्ली राजहरा भाजयुमो मंडल के महामंत्री बने नदीम बड़गुजर, युवाओं में खुशी की लहर

 I. K. राजा खान रिपोर्टर – देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद- 9174400910

दल्ली राजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री पद पर युवा नेता नदीम बड़गुजरकी नियुक्ति होने पर क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा युवा और सक्रिय कार्यकर्ता नदीम बड़गुजर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

नदीम बड़गुजर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है। दल्ली राजहरा क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता के कारण संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

 

नदीम बड़गुजर ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी, भाजपा महामंत्री जिला बालोद श्री सौरभ लुनिया जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री गुलशन साहू जी, महामंत्री श्री अनूप देशमुख जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

उनकी नियुक्ति पर दल्ली राजहरा मंडल के भाजयुमो एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!