
दल्ली राजहरा भाजयुमो मंडल के उपाध्यक्ष बने एम. अमन
दल्ली राजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत दल्ली राजहरा मंडल में एम. अमन को भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है।
एम. अमन दल्ली राजहरा के युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़, सक्रियता और संघर्षशील कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे लंबे समय से संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं को राष्ट्र और समाज के हित में जोड़ने का कार्य करते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के युवाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि एम. अमन के नेतृत्व में दल्ली राजहरा मंडल में युवा मोर्चा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
एम. अमन ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और दल्ली राजहरा क्षेत्र में युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।



