ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में cctv कंट्रोल रूम एवं कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद।

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में CCTV कंट्रोल रूम एवं कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद*

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में जिले में स्थापित CCTV कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखते हुए शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, चौराहों एवं चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 28.02.2026 को फरियादी तज्जू खान पिता रहमान खान द्वारा अस्पताल चौराहे से अपनी मोटरसाइकिल गुम होने की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही CCTV कंट्रोल रूम में कार्यरत पुलिस स्टाफ एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

तकनीकी विश्लेषण, सतत मॉनिटरिंग एवं पुलिस टीम की समन्वित कार्यवाही के परिणामस्वरूप कम समय में मोटरसाइकिल को सुरक्षित बरामद कर फरियादी को सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 27.02.2026 को बैकुंठी चौराहे पर एक बालिका का मोबाइल फोन वाहन से गिर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर CCTV फुटेज का विश्लेषण कर मोबाइल की स्थिति स्पष्ट की गई एवं पुलिस की सहायता से बालिका को उसका मोबाइल सुरक्षित वापस दिलाया गया।

दोनों घटनाओं में थाना कोतवाली पुलिस एवं CCTV कंट्रोल रूम की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं तकनीकी दक्षता से शीघ्र सफलता प्राप्त हुई, जो पुलिस की प्रतिबद्धता एवं नागरिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि शीघ्र एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

जिले में कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन निरंतर तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!