ताज़ा ख़बरें

होली पर्व पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनजागरण अभियान, युवाओं और आमजन को नशामुक्त एवं समाजिक कुरीतियों से दूर रहने कि समझाइश

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बलदेवगढ़ टीकमगढ़

*होली पर्व पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनजागरण अभियान :—युवाओं और आमजन को नशामुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की समझाइश*

*थाना–चौकी स्तर पर संवाद कार्यक्रम, होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील*

*होली पर्व के अवसर पर समाज में आपसी सौहार्द, शांति एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने* के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में जनजागरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह पहल *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में संचालित जिला स्तरीय *नशामुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति अभियान* के अंतर्गत की गई।

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार* सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ आमजन, युवाओं एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें *नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक* किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को समझाइश दी गई कि नशे की प्रवृत्ति न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार एवं समाज के वातावरण को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है।

संवाद कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं एवं नागरिकों से *सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने* तथा परिवार और समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को बताया गया कि नशा एवं अन्य नकारात्मक प्रवृत्तियाँ पारिवारिक कलह, आर्थिक हानि और सामाजिक असंतुलन का कारण बनती हैं।

पुलिस टीमों ने उपस्थित नागरिकों को होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को होली की शुभकामनाएँ भी दी गईं।

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह जनजागरण अभियान समाज में सकारात्मक सोच, जनसहभागिता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जिला पुलिस आगे भी नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!