जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
“*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार :—दिगोड़ा थाना अंतर्गत 26 किलो अवैध अफीम की फसल जप्त”*
*मुखबिर तंत्र की सहायता से ग्राम बमहोरी में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश*
*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई ,आरोपी गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का किया ऐलान*
जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत *श्री मनोहर सिंह मंडलोई (पुलिस अधीक्षक)* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के उत्पादन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मुखबिर तंत्र सुदृढ़ कर सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना दिगोड़ा क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से ग्राम प्रतापपुरा में अवैध अफीम की खेती संबंधी सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी दिगोड़ा द्वारा उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। *पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए *श्री अभिषेक गौतम (एसडीओपी, जतारा)* के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए गए।
गठित टीम द्वारा थाना प्रभारी दिगोड़ा एवं पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बमहोरी के पास खेत में दबिश देकर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी *अजीत ख़ान पिता रिल्ली ख़ान उम्र 48 साल निवासी ग्राम बमहोरी* के स्वामित्व/कब्जे के कृषि क्षेत्र (गेहूं का खेत) में गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे लगाए जाना पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर अफीम के छोटे-बड़े पौधों (जड़, पत्ती एवं तना सहित) को जप्त कर विधिवत तौल किया गया, जिनका कुल वजन *26 किलोग्राम* पाया गया। जप्ती की वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना दिगोड़ा में अपराध क्रमांक 53/2026 दर्ज कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित थाना दिगोड़ा की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
*पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए संपूर्ण टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई*
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

*पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए संपूर्ण टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई* है।