कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा एवं प्राथमिक शाला गुदुम का निरीक्षण
प्राथमिक शाला गुदुम के भोजन की गुणवत्ता की सराहना की, प्रधानपाठक को छात्र अजय कुमार के आँख का जाँच करावकर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा एवं प्राथमिक शाला गुदुम का निरीक्षण
देश 24 लाइव न्यूज़ रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो चीफ बालोद-9174400910
क्लास रूम में पहुँचकर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था का लिया जायजा
प्राथमिक शाला गुदुम के भोजन की गुणवत्ता की सराहना की, प्रधानपाठक को छात्र अजय कुमार के आँख का जाँच करावकर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश
बालोद, 24 नवंबर 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा एवं प्राथमिक शाला गुदुम का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में क्लास रूम में पहुँचकर विद्यार्थियों से अध्ययन-अध्यापन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने प्राथमिक शाला गुदुम के निरीक्षण के दौरान बच्चों के मध्यान्ह भोजन को चखकर भोजन की गुणवत्ता को परखा। बच्चों को स्कूल में प्रदान की जाने वाली मध्यान्ह भोजन बहुत ही स्वादिष्ट एवं गुणवत्तायुक्त होनेे पर कलेक्टर ने भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने भी मध्यान्ह भोजन को चखकर भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अजय से बातचीत कर उनके आँख के परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानपाठक को तलब कर छात्र श्री अजय कुमार के आँख की समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में पहुँचकर अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई के अलावा उनके कक्षा 10वीं एवं 11वीं के परीक्षा परिणामों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को खूब मेहनत कर जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की सीख भी दी। इस दौरान उन्होंने गणित विषय के विद्यार्थी ओमेश्वर से बातचीत कर उनके मेंटर के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों द्वारा संबंधित छात्र का मेंटर शिक्षिका श्रीमती परमेश्वरी यादव होेने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने संबंधित मेंटर शिक्षिका को तलब कर अपने विद्यार्थी के पढ़ाई-लिखाई का समुचित माॅनिटरिंग करने तथा उनके माता-पिता से भी चर्चा करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा जेईई और नीट की परीक्षाओं के लिए कोचिंग आयोजित करने की भी जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने बच्चों को कड़ी मेहनत करते हुए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जेईई और नीट के कोचिंग में अपने प्रवेश सुनिश्चित कराने को कहा। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कक्षा 11वीं में पहुँचकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए कक्षा 11वीं की पढ़ाई पूरे मनोयोग से करने की समझाईश दी। इस दौरान उन्होंने संस्था के प्राचार्य से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी ली।
श्रीमती मिश्रा ने प्राथमिक शाला गुदुम के निरीक्षण के दौरान आज अध्ययन-अध्यापन के विषय के अलावा उनके लक्ष्य के संबंध में भी जानकारी ली। बच्चों द्वारा कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को कलेक्टर, शिक्षक आदि बनने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने नन्हें-मुन्हे बच्चों के साथ इस महत्वपूर्ण क्षणों कैमरे में कैद करते हुए बच्चों के साथ फोटो भी खिचवाई। इस दौरान कलेक्टर ने संकूल समन्वयक एवं प्रधान पाठक से स्कूल में विद्यार्थी एवं बच्चों की कुल संख्या एवं उपस्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से बच्चे बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे।
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
1 day ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
1 day ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
1 day ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
1 day ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
1 day ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
1 day ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
गोपालगंज जिला की शान बान एवं आन है अमृता सागर
1 day ago
अमृता सागर एक उभरती, होनहार भारत की आन, बान एवं शान
3 days ago
गुणवत्ता अनुशासन और संवेदना सीलता का परिवार पर दिग विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व पांच थानों को आईएसओ मान्यता