कलेक्टर ने किया एसआईआर के कार्यों का अवलोकन बेहतर कार्य किए जाने वाले बीएलओ को पुरस्कृत करने की दी जानकारी
देश 24 लाइव न्यूज़ रिपोर्टर- राजा खान जिला ब्यूरो चीफ बालोद-9174400910
बालोद, 24 नवंबर 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डी विकासखण्ड के प्रवास के दौरान ग्राम गुजरा एवं गुदुम में पहुँचकर विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य कर रहे बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को इस कार्य को विशेष सावधानी के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम गुजरा में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में सहयोग प्रदान कर रही मितानिनों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री सुरेश साहू से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत एक आदर्श फाॅर्मेट को कार्य स्थल पर चस्पा कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम पंचायत भवन गुदुम में पहुँचकर वहाँ बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर एक बीएलओ के द्वारा 75 प्रतिशत एवं दो अन्य बीएलओ के द्वारा 70 प्रतिशत कार्य होेने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला स्तर पर सम्मानित करने की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम श्री सुरेश साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
1 day ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
1 day ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
1 day ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
1 day ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
1 day ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
1 day ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
गोपालगंज जिला की शान बान एवं आन है अमृता सागर
1 day ago
अमृता सागर एक उभरती, होनहार भारत की आन, बान एवं शान
3 days ago
गुणवत्ता अनुशासन और संवेदना सीलता का परिवार पर दिग विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व पांच थानों को आईएसओ मान्यता