धरमपुरी जयस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, विलेश खराड़ी की रिहाई की मांग राजनीतिक द्वेष में रासुका बढ़ाने का आरोप, समाज में आक्रोश।
धरमपुरी जयस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, विलेश खराड़ी की रिहाई की मांग राजनीतिक द्वेष में रासुका बढ़ाने का आरोप, समाज में आक्रोश। आदिवासी समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विलेश खराड़ी की रिहाई को लेकर जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) संगठन द्वारा धरमपुरी तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रतलाम कलेक्टर द्वारा विलेश खराड़ी पर बार-बार रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की अवधि बढ़ाए जाने का विरोध किया गया है। जयस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विलेश खराड़ी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जनहित में आवाज उठा रहे थे, लेकिन उन्हें राजनीतिक द्वेष का शिकार बनाकर बार-बार रासुका लगाकर जेल में रखा गया है। संगठन ने इसे आदिवासी समाज की आवाज को दबाने की साजिश बताया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि विलेश खराड़ी को जल्द से जल्द दोषमुक्त कर रिहा किया जाए, ताकि वे समाज के बीच लौटकर पुनः जनहित में कार्य कर सकें। इस मौके पर एडवोकेट गब्बर सिंह,सुनिल निगवाल पत्रकार,मांगीलाल मुकाती,दिनेश भुरिया,विशाल सोंलकी,मोहित मुकाती,अंतिम भंवर सहित अन्य जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
13 hours ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
1 day ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।
2 days ago
अनुसंधान में तकनीक का समावेश एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के 78 विवेचना अधिकारियों को वितरित किए गये टेबलेट
3 days ago
स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन बिजली दरों में बढ़ोतरी और पानी की किल्लत के खिलाफ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बड़ा धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेस जन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
3 days ago
कुआंगोंदी के शाला प्रवेश उत्सव में ‘शत वृक्षम अभियान’ का शुभारंभ, नव प्रवेशियों को मिली ‘वृक्ष मित्र’ की उपाधि !
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में बल्देवगढ पुलिस का संवेदनशील और त्वरित एक्शन 02 गुम नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित दस्तयाब
4 days ago
रेंज टीकमगढ़ में अतिक्रमण वन को ख़ाली कराकर खोदें अतिक्रमण रोधी गड्ढे और वृक्षारोपण कार्य प्रणाली अपनाई जाएगी
5 days ago
आड़ेझर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, जिला शिक्षा अधिकारी रहे मुख्य अतिथि
5 days ago
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आने को लेकर तैयारियां जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री ने लिए सुझाव अनुशासन दी गई हिदायत