Uncategorizedअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीताज़ा ख़बरेंनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेश

गोवंश हत्या के विरोध में नैनपुर बंदः मुख्यमंत्री से अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

Reporter Hemant Nayak mandala mp                         सिवनी जिले के कुछ क्षेत्रों में गोवंश की हत्या मामले को लेकर मंडला जिले में भी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के विरोध में सिवनी जिले से सटे मंडला जिले के नैनपुर नगर में शनिवार को बाजार बंद रखा गया है। स्थानीय व्यापारी संघ, विभिन्न सामाजिक और हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर बाजार पूरी तरह बंद रहे।

सामाजिक धार्मिक संगठनों का समर्थन

नैनपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विगत दिनों सिवनी में जो गोहत्या की गई हैं। उसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उस घटना के विरोध में नैनपुर व्यापारी संघ ने एक दिन के नैनपुर बंद का आह्वान किया है। जिसको विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि बंद पूर्णतः सफल और शांतिपूर्ण है। शाम के समय गोहत्या के अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

*ये है मामला*

सिवनी जिले के धनौरा थाना, पलारी पुलिस चौकी और धूमा थाना क्षेत्र में 19-20 जून को करीब 54 गोवंश के शव मिले थे। इन गोवंश को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेत कर बैनगंगा नदी और जंगल में फेंका दिया था। गोवंश के शव मिलने के बाद सिवनी सहित पड़ोसी जिलों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!