Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

*ननिहाल आए किशोर की कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से हुई मौत*

*ननिहाल आए किशोर की कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से हुई मौत*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी। कोसमा चौकी क्षेत्र में ननिहाल आया 16 वर्षीय किशोर कूलर में पानी डालते समय करंट से चिपक गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

 

घटना शुक्रवार देर रात की है।

एटा जनपद के अलीगंज निवासी 16 वर्षीय हैरिस पुत्र बंटू अपने नाना अली अफसर के घर कोसमा आया था। शुक्रवार की रात वह अपने नाना के कपड़े की दुकान पर रखे कूलर में पानी डाल रहा था। तभी उसे बिजली का करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन रात में ही मृतक के शव को अलीगंज ले गए। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!