Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वाहनों में डीजल प्रदान करने को लेकर हो रही लापरवाही*

डीजल को लेकर भ्रष्टाचार के लग रहे आरोप


दिलीप अग्रवाल ब्यूरो चीफ 9425006741
बैतूल जिले की घोड़ा डोंगरी नगर परिषद विकास का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के उस मौन मॉडल का प्रतीक बनता नजर आ रहा है
नगर परिषद में इन दोनों नगर में पेट्रोल पंप होने के बावजूद नगर से 4 से 5 किलोमीटर दूरी से डीजल पेट्रोल खरीदा जा रहा है और स्टोर शाखा में डीजल पेट्रोल का स्टॉक रखा जाकर नगर परिषद के वाहनों को उपयोग में पांच पांच लीटर डीजल दिया जा रहा है जो समय पर डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराये जाने से स्वच्छता, जल आपूर्ति कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता नजर आ रहा है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वाहनो को समय पर पर्याप्त डीजल पेट्रोल नहीं मिलने के कारण वाहनों का डीजल खत्म होने से वाहनों में तकनीकी खराबी भी उत्पन्न होने की आशंका बनी है वाहन ऑपरेट करने वाले चालकों को डीजल खत्म होने के बाद वाहन के पार्ट खोलकर लिफ्टर मांरते और धक्का मारते , एक दूसरे वाहन से बांधकर टोचन कर खींचते नगर की गली मोहल्ले चौक चौराहे पर बड़ी आसानी से देखा जा सकता है
संबंधित कर्मचारियो की इस घोर लापरवाही के कारण नगर परिषद की छवि धूमिल होती नजर आ रही है शहर की गलियों में कचरा संग्रह वाहन एवं जल आपूर्ति वाहन समय पर वार्डो में नहीं पहुंच पा रहे हैं

डीजल प्रदान करने वाले कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता ऐसी लापरवाही नगर परिषद को भारी वित्तीय क्षति पहुंचने डीजल पेट्रोल घोटाला होने की आशंका गहरा गई है स्वच्छता एवं अन्य वाहनों में पर्याप्त डीजल उपलब्ध नहीं कराये जाने से स्वच्छ भारत मिशन की स्वच्छता में विलंब होता नजर आ रहा है

*नगर परिषद से चंद मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप*

नगर परिषद नगर से चंद मीटर की दूरी डीजल पेट्रोल पंप स्थित है उसके बावजूद नगर परिषद 4 से 5 किलोमीटर दूर नगर सीमा से दूर ग्राम चोर पांडरा के समीप स्थित पेट्रोल पंप से डीजल पेट्रोल खरीदी करने का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है सोचनीय विषय जब नगर में पेट्रोल पंप है तो फिर इतनी दूरी से डीजल पेट्रोल क्यों लाया जा रहा है और नगर परिषद में ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण क्यों नगर के डीजल पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल नहीं है या कही इसमें बड़ा गोलमाल तो नहीं नगर परिषद जान पूछ कर ऐसा क्यों कर रही है यह भ्रष्टाचार है या अनियमिता का संकेत जो नगर के चौक चौराहे में चर्चा का विषय बना हुआ है
*प्रत्येक वाहनो को डीजल पेट्रोल पर्ची जारी करनी चाहिए*
जानकारी के अनुसार नगर परिषद को प्रत्येक वाहन में आवश्यकता अनुसार डीजल पेट्रोल पंप संचालक को डीजल पर्ची जारी की जानी चाहिए जिससे कार्यालय की पारदर्शिता और वाहन चालक की जवाबदारी सुनिश्चित हो सके पर नगर परिषद घोड़ा डोंगरी में बिल्कुल विपरीत जा नगर परिषद इकट्ठा डीजल क्रय कर वाहन चालकों को प्रसादी के रूप में पांच पांच लीटर डीजल पेट्रोल वितरण कर रही है

*जल प्रदाय सेवा हुई प्रभावित*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा जलापूर्ति के लिए ट्रैक्टर , टैंकर द्वारा नगर के पुराना हॉस्पिटल पर शुक्रवार को पानी टैंकर पहुंचाया गया ट्रैक्टर हॉस्पिटल के पास पहुंचा और डीजल खत्म होने के कारण वाहन खड़ा हो गया सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 तक ट्रैक्टर और टैंकर खड़ा रहा लगभग 1:30 बजे के दरमियान कुप्पी में 5 लीटर डीजल लेकर नगर परिषद का ड्राइवर द्वारा डीजल डालकर ट्रैक्टर भरी मशक्कत कर टैक्टर चालू किया संबंधित की लापरवाही के कारण 3 से 4 घंटे वाहन खड़ा रहा नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में हो रही है लापरवाही पर सीएमओ को तुरंत संज्ञान ले व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

इनका कहना
नगर में पेट्रोल पंप होने के बाद 4 से 5 किलोमीटर डीजल क्यों ला रहे हैं इसकी हमें जानकारी नहीं है पूर्व से ला रहे हैं ड्राइवर को पांच पांच लीटर डीजल नगर परिषद से दिया जा रहा है

दामोदर बुनकर
स्टोर शाखा प्रभारी
नगर परिषद घोड़ा डोंगरी

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!