Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशक्राइमलखीमपुर खीरी

लखीमपुर-खीरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से दहशत, कई मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा।

लखीमपुर मितौली क्षेत्र में हुई चोरी

लगातार चोरियों से नागरिकों में पनप रही असुरक्षा की भावना,

पुलिस गश्त वा कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से दहशत, कई मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा।

लखीमपुर खीरी (उ.प्र.)। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी लूट की घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिनों घटित कई गंभीर घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

शुक्रवार रात 2 जनवरी को कस्ता चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर कस्ता कालोनी स्थित राम किशोर यादव के घर चोरों ने घर में रखा एक लाख जो भैंस खरीदने के लिए रखे थे तथा बेटी के सेलरी के रुपए तथा लाखों रुपए के जेवरात चोरों ने पार कर दिए।
ग्रह स्वामी जब सुबह घर का सारा सामान तितर भीतर, बक्से खुले पड़े देखकर ग्रह स्वामी के होश उड़ गए । जब घर से बाहर निकले तो कई पर्स तथा टिफिन पड़ा मिला गृहस्वामी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया। (18/19)दिसंबर को थाना क्षेत्र के गांव बबौना निवासी आलोक पांडे के घर चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए और हजारों रुपये के जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी यदुवेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया था।
दो माह पहले कस्ता चौकी के ठीक सामने स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान में लाखों रुपये की चोरी हुई थी, लेकिन घटना के दो महज बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है।

इसी क्रम में मढिया चौकी क्षेत्र के पचदेवरा गांव में चोरों ने कई घरों में चोरी का प्रयास किया। घटना के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस चोरी के प्रयास का खुलासा नहीं कर पाई।

वहीं बुधवार 17 दिसंबर को कस्ता-सीतापुर मार्ग पर टेम्हरा गांव के आगे नहर पुलिया के पास दिनदहाड़े बबौना निवासी गुड्डू से मारपीट कर उसकी साइकिल छीन ली गई। घटना की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी ली गई। इसके बाद दूसरे दिन शाम को थाना पुलिस ने पीड़ित के घर पहुंचकर पूछताछ की, लेकिन इस घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
लोगों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

वहीं 19/20 दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया जलालपुर निवासी शिवनंदन तथा अरुण कुमार के घर रात्रि चोरों द्वारा धावा बोलकर गृह स्वामी के घर का जेवर कपड़ा एवं नगदी उठा ले गए ।
वहीं 22/ 23 दिसंबर कि रात कस्बे में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मैगलगंज रोड स्थित पुरानी पेट्रोल पंप के पास रहने वाले उमेश कुमार गुप्ता के घर सोमवार रात पीछे से घुसे चोरों ने अलमारी व बक्सों से सोने-चांदी के जेवर और करीब सत्तर हजार रुपये नगद पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बढ़ते हुए पुलिस गस्त पर सवालिया निशान लगने लगा है ज्ञात हो की रात्रि में घने कोहरे के कारण चोरों द्वारा आए दिन किसी न किसी गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

कुछ भी हो चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस गश्त पर भी उठ रहे है सवाल।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!