ताज़ा ख़बरें

टीकमगढ़ जिले के 5 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार और 10 राजस्व निरीक्षक कि पदोन्नति

टीकमगढ़ के 5 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, 10 राजस्व निरीक्षक पदोन्नत

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने दी शुभकामनाएं, निष्पक्ष व जनोन्मुखी कार्य करने का दिया संदेश

टीकमगढ़, 21 जुलाई। शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। जिले के 5 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार तथा 10 राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

तहसीलदार पद पर पदोन्नत अधिकारियों में अनिल कुमार गुप्ता, झाम सिंह इरकिरा, सत्यप्रकाश शुक्ला, सतेंद्र सिंह गुर्जर एवं नितिन गौड़ शामिल हैं। वहीं नायब तहसीलदार पद पर ईश्वरदयाल अहिरवार, रामनाथ अहिरवार, सुरेश कुमार पटेरिया, सतोला प्रसाद चौधरी, रज्जन सिंह, अखिलेश कुमार बबेले, श्रीपत अहिरवार, विष्णु सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता एवं सूर्यप्रकाश खरे को पदोन्नति मिली है।

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि पदोन्नति शासकीय सेवक की कार्यकुशलता, अनुभव और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करते हुए राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाएंगे।

इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!