Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास बलौदा क्षेत्रांतर्गत जर्वे स्थित फायरिंग रेंज में

जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास बलौदा क्षेत्रांतर्गत जर्वे स्थित फायरिंग रेंज में

रोहित आजाद की रिपोर्ट

पुलिस जवानों का निशानेबाजी क्षमता, आत्मविश्वास तथा हथियार संचालन कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है वार्षिक फायरिंग अभ्यास*

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPSके निर्देशन में जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग बलौदा क्षेत्रांतर्गत स्थित जर्वे फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास दिनांक 12.12.2025 से कराया जा रहा है।

इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यकुशलता, निशानेबाजी क्षमता एवं हथियार संचालन में दक्षता को और अधिक मजबूत करना है।

फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आधुनिक हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में फायरिंग अभ्यास कराया जा रहा है।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी द्वारा पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता एवं निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सक्षम बनाते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!