ताज़ा ख़बरें

जांजगीर चांपा जिले की   पुलिस  अधीक्षक जांजगीर चांपा के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई

जिला ब्यूरो चीफ रोहित कुमार आजाद खास रिपोर्ट

जांजगीर चांपा जिले की   पुलिस  अधीक्षक जांजगीर चांपा के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप,के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणी सिदार* के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के द्वारा टीम के साथ आज दिनांक 22-1-2025 को सुबह थाना चापा से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु अलग-अलग पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पुलिस टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन के पास स्थित मेहंदीपारा बस्ती को घेरा बंदी कर चेक किया गया चेकिंग के दौरान एक महिला के कब्जे से 06 लीटर देशी महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

इसी तरह पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 1.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान 03 व्यक्तियों को संदिग्ध रूप से बस्ती में घूमते पकड़ा गया जिनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उप निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा, दादूरैया ठाकुर,बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक उदय पाटले, नर्सिंग बर्मन, पुष्पा साहू, आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, चंद्रकांत बिजनेर, भूपेंद्र गोस्वामी, रूपनारायण बरेठ, जेकब तिर्की, शकुंतला नेताम, संगीता लहरे का विशेष योगदान रहा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!