
ब्यूरो.रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा.विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के जसपुरा में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मिनी स्टेडियम युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया l आयोजन का उद्देश्य खेलकूद के माध्यम से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ का खेलों के प्रति यह दृष्टिकोण देश और राज्य के युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उनका लक्ष्य खेलों को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान को मजबूत करना है.

