
ब्यूरो. रिपोर्ट. अनुराग तिवारी
बांदा.के मरका थाना क्षेत्र के मऊ में नई पुलिस चौकी के लिए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद द्वारा भूमि पूजन कर के शिलान्यास किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्मित होकर तैयार हो जायेगी स्थायी पुलिस चौकी । जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है l कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सम्मानित, सम्भ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रस्तावित नई पुलिस चौकी का भूमि पूजन हुआ l ग्राम मऊ थाना मरका से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिससे यहां और इसके आस-पास के गांव के लोगों के समस्याओं के समाधान, रोजमर्रा की शिकायतों, विवादों व सुरक्षा संबंधी मामलों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसको देखते हुए नई स्थायी पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है । स्थायी पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती एवं तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने मदद मिलेगी साथ ही समस्याओं,विवादों के निस्तारण सुरक्षा संबंधी मामलों में क्षेत्र के लोगों को दूर के थाने पर नहीं जाना होगा एवं त्वरित प्रभावी और नज़दीकी स्तर पर समाधान होने से उनकी सुरक्षा की भावना अधिक मजबूत होगी । चौकी निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किया जाएगा । प्रभारी निरीक्षक मरका मिथलेश कुमार सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सम्भ्रान्त व्यक्ति सहित स्थानीय लोग उपस्थित।

