Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

देवरिया उत्तरप्रदेश।पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र. गोरखपुर महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे की गई गोष्ठी। देवरिया उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट

*पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखुपर परिक्षेत्र, गोरखपुर महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार में की गई अपराध गोष्ठी ।*

देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

पुलिस लाइन देवरिया के सभागार कक्ष में पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर श्री एस0 चन्नप्पा की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन की उपस्थिति में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत एवं जनपद की कानून व्यवस्था एवं अपराध के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व समस्त शाखा प्रभारी द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्नों अपराधों जैसेः- साइबर सम्बन्धी प्रकरणों की समीक्षा, ऑपरेशन कन्विक्शन की समीक्षा, महिला सम्बन्धी अपराध की समीक्षा, लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु की गई कार्यवाही, गैंगेस्टर में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की समीक्षा, निरोधात्मक कार्यवाही (धारा 126/135/170 बीएनएसएस) की समीक्षा, बरामदगी हेतु शेष चल रहे अपहृत/अपहृता की समीक्षा, आईजीआरएस के निस्तारण की समीक्षा, सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सन्दर्भों की समीक्षा एवं कार्यवाही की अद्यतन स्थिति, गुणवत्तापूर्ण जनसुनवाई की समीक्षा, गो-तस्करी में की गई कार्यवाही की समीक्षा, शराब तस्करी में कार्यवाही की समीक्षा, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष विवेचना रजिस्टर व थाने के उप निरीक्षक के विवेचनात्मक एवं अन्य कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

महोदय द्वारा गोष्ठी में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्रों के हॉटस्पाट एरिया को चिन्हित किया जाये तथा भ्रमण कर वहां की व्यवस्था की जानकारी करते हुए आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सड़कों, चौराहों, पार्क, होटल, ढाबों, स्कूल, बैंक व पेट्रोलपंप पर लगाये गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चेक करना सुनिश्चित करें तथा गडबड़ी की स्थिति में उन्हें दुरूस्त कराया जाए ।

महोदय द्वारा गोष्ठी में संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार, कस्बा, चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता रखते हुए सुरक्षा हेतु प्रभावी प्रबन्ध कर सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि सभी थाना प्रभारी द्वारा बार्डर/बैरियर प्वाइन्टों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ चेकिंग करायी जाए तथा रात्रि गश्त व होमगार्डों की ड्यूटी लगायी जाए । सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने हेतु सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

गोष्ठी के अन्त में महोदय द्वारा यातायात प्रभारी को जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके साथ ही जनपद में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए *“यातायात माह नवम्बर”* अभियान के तहत चेकिंग करने व जनमानस को जागरुक करने के लिए भी निर्देशित किया गया ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!