अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिला मीडिया प्रभारी के निधन से भाजपा में शोक की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी के निधन से शोक की लहर बाँदा l भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला मीडिया प्रभारी के निधन पर जिले से लेकर क्षेत्र व प्रदेश तक शोक की लहर फैल गई l एक ओर भाजपा जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह ने कहा की मीडिया प्रभारी के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है l भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री ( संगठन ) धर्मपाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने भी भेजे गए शोक सन्देश में कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा लम्बे समय से जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व कुशलता पूर्वक निभा रहे आनंद स्वरुप द्विवेदी का निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है उनका जीवन संगठन के प्रति समर्पित रहा उन्होंने हमेशा भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई l उनके निधन से केवल संगठन के लिए अपूर्णनीय क्षति है वल्कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए व्यक्तिगत दुख का विषय है l इस अवसर पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ताकत दे l शोक कार्यक्रम में जगराम सिंह,अखिलेशनाथ दीक्षित , ममता मिश्रा, संजय सिंह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, उत्तम सक्सेना, संतू गुप्ता, पंकज रायक्रवार आदि मौजूद रहे l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!