
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दल्ली राजहरा मुस्लिम समाज द्वारा ध्वजारोहण समारोह का आयोजन

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर (जिला ब्यूरो संवाददाता बालोद)
दल्ली राजहरा -इस अवसर पर मदरसा दारुल उलूम इमामे आजम के हाफ़िज़ गुलाम सिमनानी रजवी साहब ने राष्ट्रगान के साथ बताया की “भारत देश की आन,बान ,शान,स्वाभिमान हमारा तिरंगा है,स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ध्वजारोहण एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन होता है। यह आयोजन देश के सभी नागरिकों के लिए एक साथ मिलकर रहने और देश के विकास में योगदान करने का संदेश देता है।”

15 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दल्ली राजहरा मुस्लिम समाज द्वारा, ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दल्ली राजहरा मुस्लिम समाज के ईमाम अब्दुल बसीर साहब नायब इमाम अकीक साहब मुतवल्ली मुश्ताक अहमद ,दारुल उलूम इमामे आजम सदर अहमद खान (इन्दी) ,शेख नय्युम ,सउद आलम, कलीम बड्गुजर,गोलु बड्गुजर,मोहम्मद फरीद,मोहम्मद फिरोज,मोहम्मद सफी,नईम बड्गुजर,इलियस कुरैशी,लाल मोहम्मद(लालू भाई),मोहम्मद इमरान(राजा) मुस्लिम समाज एवं मदरसा के बच्चो अन्य सम्मानित सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

