



पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी जागरूकता अभियान “नशे से दूरी हैं,जरूरी” के सातवें दिवस के क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी श्री सुनील मेहता के कुशल मार्गदर्शन,अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक मिश्रा,नपुअ श्रीमती पूजा पांडेय के निर्देशन व नेतृत्व में जिले के महत्वपूर्ण विद्यालयों शासकीय सीएम राइस सांदीपनि विद्यालय छपारा एवं सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी स्कूल सिवनी में आयोजन किया गया।

जागरुकता कार्यक्रम में निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा छात्र छात्राओं को नशे की गलत आदत किस तरह परिवार को सामाजिक और आर्थिक कुचक्र की ओर ले जाती हैं नशे से तन मन और धन का नाश होता है।नशे और गलत संगती से किशोर और युवा किस तरह अपना जीवन खोते जा रहे हैं और हमें इन सब से कैसे बचना चाहिए,नशे के दुष्परिणामों,नशे के कारण अपराध बढ़ रहे हैं।


छात्र छात्राएं किस तरह अपने परिवार और समाज को नशे से दूर रखने हेतु वालेंटियर्स और समझदार बनकर काम कर सकते हैं व नशे में खर्च होने वाले धन की छोटी छोटी बचत और निवेश से शरीर खतरनाक बीमारियों से भी बचेगा और हम समृद्ध बन सकते है। विस्तार से चर्चा कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही नशा मुक्ति से जुड़ी सहायता मानस हेल्प लाइन 1933 ,14446,ननेशनल सुसाइड हेल्प लाइन 14416 , मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विभाग 7049100785 की जानकारी भी सांझा की गई व सूचना देकर समाज को नशे से बचाने के लिए प्रेरित किया गया,छात्र छात्राओं द्वारा नशे की हर आदत से दूर रहने व व्यसन में पड़े लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली गई। विभिन्न गतिविधियों,फिल्म प्रदर्शन,छात्र छात्राओं के प्रश्नों व जिज्ञासा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी व नशे से होने वाली असमय घटनाओं,यातायात दुर्घटनाओं से परिवार व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को समझाया गया। 2000 से अधिक छात्र छात्राओं व उक्त संस्थाओं की प्राचार्य Sr. जैनी मैथ्यू(प्राचार्य सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी स्कूल सिवनी) व श्री एम रहमतकर (प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय छपारा),और सभी शिक्षक गणों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।
संस्था प्रमुखों द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी हैं जरूरी” अभियान के तहत जागरूकता को बच्चों के सुरक्षित जीवन के लिए अत्यधिक संवेदनशील कदम बताया व अनुभव और विचार सांझा किए।सभी ने “हमारा यह संदेश नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी छपारा श्री के. जैतवारा,उनि मंजू राहंगडाले व स्टॉफ,जागरूकता टीम के सदस्य उनि प्रमोद भारद्वाज, आरक्षक भूषण बहेटवार का सराहनीय सहयोग रहा। छात्र छात्राओं ने “नशे से दूरी हैं जरूरी” जागरूकता पैंपलेट चस्पा कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। यह अभियान युवाओं व संपूर्ण समाज को नशा छोड़ने के लिए भावी व वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई कदम साबित हो रहा हैं।

