दल्ली राजहरा में दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से मजदूर दब गए, जिससे चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर 10 फीट गहरे गड्ढे में कराया जा रहा था काम, जांच की उठी मांग
जानकारी के मुताबिक मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार तथा बैशाखिन नामक महिला शामिल हैं। देर रात तक मिली जानकारी में कुल चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं।
मिट्टी धसकने से मलबे में दबे मजदूर
बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज लाइन के लिए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई और अंदर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिना पयप्ति सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों के गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। ऐसे में यह हादसा लापरवाही का मामला माना जा रहा है।
सांसद भोजराज नाग पहुंचे घटनास्थल
घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही।
कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार प्रशासनिक और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारी भी
दल्ली राजहरा भाजयुमो मंडल के उपाध्यक्ष बने एम. अमन
2 days ago
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री पद पर युवा नेता
2 days ago
ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा लगाने ओबीसी वर्ग का आरक्षण 12% उनहोल्ड एवं यूसीजी बिल लागू सरकार को चेतावनी
2 days ago
जिला बालोद का बोर्ड रिजल्ट बना विवाद : 8 प्राचार्य निलंबित, शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति
2 days ago
वेतन-भत्ता नहीं देने पर भी लेबर आफिसर द्वारा ठेकेदार को जारी किया गया अनापत्ति प्रमाणपत्र, जांच का विषय, मुश्ताक अहमद
2 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। आजमगढ का पुलिस कप्तान अपराधी है उसकी जगह जेल है। भाजपा एमएससी देवेन्द्र प्रताप सिंह। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 days ago
मुस्कान अभियान के तहत एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में संवेदनशील पहल 03 गूमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
2 days ago
नई दिल्ली। न्यायपालिका पर उठते गंभीर सवाल _क्या जबाव देही तय होगी ?दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नई दिल्ली से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। दारोगा जी नंगे होकर पार्टी कर रहे थे भड़क गयी SPसाहिबा ? लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 days ago
लखनऊ/मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। देश मे सिस्टम के खिलाफ. महाक्रांति का शंखनाद। अमित शर्मा ने फूंका “संपूर्ण ब्यवस्था परिवर्तन का बिगुल। लखनऊ/मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट