
*समर कैंप-2026 “स्कूल की तैयारी अभियान” अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित*
*टीकमगढ़, 23 मई 2026/* महिला एवं बाल विकास विभाग टीकमगढ़ एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में समर कैंप-2026 “स्कूल की तैयारी अभियान” अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के चारों विकासखंड टीकमगढ़, जतारा, पलेरा एवं बल्देवगढ़ की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षकों द्वारा स्कूल रेडीनेस मेले की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तारपूर्वक समझाई गई। साथ ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भाषाई एवं सामाजिक विकास से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर जानकारी दी गई। समुदाय आधारित गतिविधियों एवं खेल-आधारित शिक्षण पद्धति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि स्कूल में प्रवेश से पूर्व बच्चों को सीखने के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे उनमें बुनियादी समझ विकसित होने के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। इसी उद्देश्य से 26 मई 2026 को जिले के टीकमगढ़, जतारा, पलेरा एवं बल्देवगढ़ विकासखंडों के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में बच्चों की सीखने की तैयारी का आकलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में माताओं एवं अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं घर पर सीखने का सकारात्मक वातावरण तैयार करने संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी जा
एगी।

