ताज़ा ख़बरें

ज्ञापन में जिले में गेहूं खरीदी में हों रही लूट भृष्टाचार कि जिम्मेदार मध्यप्रदेश सरकार

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी 11/05/2026

*जिले में गेंहूं खरीदी में हो रही लूट की जिम्मेदार सरकार।*

 

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला टीकमगढ़ के द्वारा जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि के नेतृत्व में गेंहूं खरीदी में किसानों के नाम पर कई तरह से गेंहूं व पैसे लिए जा रहे है इसे लेकर एक ज्ञापन प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव व एक ज्ञापन जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम संयुक्त कलेक्टर एस. के. तोमर को सौंपा गया जिसमें मुख्यमंत्री से मांग की गई कि जिलें में कई किसान स्लॉट बुकिंग नही होने के कारण अपना गेंहूं बेच नही पा रहे इस समस्या शीघ्र हल किया जाए।, स्लॉट बुकिंग की समय सीमा तथा खरीद की समय सीमा बढ़ाई जाए।, पराली / नरवाई जलाने के नाम पर किसानों पर प्रकरण दर्ज करने व जुर्माना लगाने का दमन चक्र बंद किया जाए।, जिले के कई केंद्रों से तुलाई के नाम पर अधिक गेंहूं लिया जा रहा है जिसकी सतत निगरानी की जाए व दोषियों पर कार्यवाही की जाए, टीकमगढ़ जिले के जिन केंद्र पर गेँहू में छन्ना लगाकर सेम्पल फेल किए जा रहे इसे बंद कराया जाए, खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।, केंद्रों से गेंहूं का परिवहन शीघ्र कराया जाए जिससे किसानों का भुगतान शीघ्र हो सके।, जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी कराई जाए।, किसानों के खेत का मृदा परीक्षण कराया जाए जिससे खेत में पोषक तत्व की कमी की जानकारी किसानों को हो सके।, खरीफ सीजन के बीज की आपूर्ति 15 जून तक की जाए, टीकमगढ़ जिले का प्राकृतिक व जैविक हाट बाजार प्रशासन की उपेक्षा के कारण शिथिल होता जा रहा है जबकि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है कि किसान प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं। इस पर प्रशासन को निर्देशित किया जाए, प्राथमिक साख सहकारी समिति लिधौरा व बम्हौरी बराना में अधिक तौल व अतिरिक्त गेंहूं भी लिया जा रहा है इसकी जांच कराई जाए व दोषियों पर कार्यवाही की जाए।, जिन किसानों के गेंहूं की तुलाई हो गई और स्लॉट निकल जाने के कारण कम्प्यूटर में दर्ज नही हो पाने के कारण उन किसानों के स्लॉट डिलीट करा व नया स्लॉट बुक कराकर गेंहूं बुक कराया जाए।

जिले कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मांग किणसभी केंद्रों पर तौल में 50 किलो पर 600 ग्राम से 900 ग्राम तक अधिक लिया जा रहा टूट फूट के नाम पर जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए ।, जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर अवैध रूप से गेंहूं वसूली पानी पिलाने के नाम पर 5 किलो, चौकीदार के नाम पर 5 किलो, सेम्पल के नाम पर 3 किलो, तौल के बाद दाने के नाम पर 10- 15 किलो अनाज लेते है इन पर कार्यवाही की जाए व वसूली बंद की जाए।, उपार्जन केंद्र कुमरऊ खिरिया में किसान महेश लोधी, हल्काई लोधी, सोमवती पाल इन किसानों के गेंहूं की तुलाई हो चुकी है और स्लॉट की दिनांक निकलने के कारण किसान का गेंहूं चढ़ा नही उन किसानों के स्लॉट डिलीट कर दोबारा बुक किए जाए व गेंहूं तुलवाया जाए। , सभी केंद्रों से समय पर परिवहन न होने के कारण किसानों को भुगतान में विलंब हो रहा है जिसे शीघ्र कराया जाए।, गेहूं उपार्जन केंद्रों पर अवैध रूप से किसानों से एक क्विंटल पर एक किलो गेहूं व कुछ केंद्रों पर पल्लेदारी के नाम पर पैसे लिए जा रहे है इसकी जांचकर रोक लगाई जाए।, कृषि उपज मंडी टीकमगढ़ में गेंहूं खरीदी में व्यापारियों द्वारा गेंहूं भाव की एक साथ बोली नही लगाए जाने से किसानों को जबरन कम रेट पर गेंहूं बेचना पड़ रहा है। जो बोली नही लगा रहे ऐसे व्यापारियों का लाइसेंस रद्द किए जाए।

ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान संघ की जिला मंत्री राजेंद्रश्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी, बृजेश कुमार पाठक, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, बखत सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, दिगोड़ा तहसील उपाध्यक्ष ग्पासीलाल रैकवार, किशोरी अहिरवार, तहसील कार्यकारिणी सदस्य डरू रजक, मलखान राजपूत, रामकिशन प्रजापति, धर्मदास प्रजापति, रमुआ कुशवाहा, सोबरन यादव घनश्याम रैकवार, रामदीन रैकवार, गब्बर सिंह घोष, गोपाल यादव सहित किसान मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!