ताज़ा ख़बरें

दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 13, लोडिंग क्वार्टर निवासी 19 वर्षीय मूक-बधिर युवक लापता

 

 

दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 13, लोडिंग क्वार्टर निवासी 19 वर्षीय मूक-बधिर युवक लापता

 

दल्लीराजहरा:- दल्लीराजहरा लोडिंग क्वार्टर, वार्ड क्र. 13 निवासी श्री डोमेन्द्र कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, जो मूक-बधिर हैं, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 11 बजे बिना बताए घर से निकल गए हैं। यह क्षेत्र दल्लीराजहरा थाना अंतर्गत आता है। युवक बोलने व सुनने में असमर्थ है, जिसके कारण परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली है कि उन्हें दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए देखा गया था, परंतु अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। डोमेन्द्र कुमार साहू का पता बताने वाले या उन्हें सकुशल परिवार से मिलवाने वाले व्यक्ति को परिजनों द्वारा *₹5,000 नगद पुरस्कार* दिया जाएगा। इस संबंध में दल्लीराजहरा थाना में गुमशुदगी क्रमांक 0015/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है।

*लापता युवक का विवरण:* नाम:- डोमेन्द्र कुमार साहू

पिता का नाम:- संतोष कुमार साहू

उम्र:- 19 वर्ष

रंग:- सांवला/गेहुंआ

कद:- लगभग 170 सेमी (5 फीट 7 इंच)

हुलिया:- नीली टी-शर्ट एवं काला लोअर पहने हुए है

विशेष पहचान:- मूक-बधिर, बोल-सुन नहीं सकते यदि किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त युवक के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क करें:

मोबाइल:- 9109362007, 7869157081 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।

आपकी एक सूचना परिवार को उनका सदस्य वापस दिला सकती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!