बालोद जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि सामाजिक महिला कमांडो अभियान की प्रणेता एवं पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी शमशाद बेगम राष्ट्रीय स्तर के जल संरक्षण सम्मेलन में भाग लेने नागपुर रवाना हो चुकी हैं। वे 17 और 18 मई को आयोजित होने वाले “जलसंवाद 2026” और “जलक्रांति सम्मेलन” में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
उनके साथ सहयोगी जन कल्याण समिति के सचिव रफीक खान एवं सलाहकार घनश्याम दास बैरागी भी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।
जल संरक्षण के प्रयासों पर होगा गहन विचार-विमर्श
विदर्भ में जल संरक्षण के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था द्वारा नागपुर में रजत जयंती समारोह के अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। संस्था द्वारा विकसित “तमस्वदा मॉडल” को देशभर में जल संरक्षण की सफल पहल के रूप में पहचान मिली है।
इस आयोजन में देशभर के जल विशेषज्ञ, पद्म पुरस्कार विजेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।
गांव-गांव में सोखता गड्डा अभियान चला रही महिला कमांडो टीम
पद्मश्री शमशाद बेगम लंबे समय से जल संरक्षण और सामाजिक जागरुकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी महिला कमांडो टीम गांव-गांव जाकर लोगों को सोखता गड्डा निर्माण, जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जागरुक कर रही है।
जिला प्रशासन के जल संरक्षण अभियान में भी उनकी अहम भूमिका रही है। उनके प्रयासों से कई गांवों में लोगों ने जल बचाने और वर्षा जल संचयन की दिशा में पहल शुरू की है।
17 मई को “नागपुर जलसंवाद 2026″
रविवार 17 मई को सिविल लाइन्स स्थित डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागार में “नागपुर जलसंवाद 2026” का आयोजन होगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय रहेगा
“जल संरक्षण और किसान आत्महत्या मुक्त विदर्भ का समाधान”
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
नितिन गडकरी करेंगे।
सम्मेलन में डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, उमाशंकर पांडे, सेठपाल सिंह सहित देशभर के जल विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता अपने विचार रखेंगे।
18 मई को होगा “जलक्रांति सम्मेलन”
18 मई को रेशिमबाग स्थित कविवर्य सूर्यभट सभागार में “जलक्रांति सम्मेलन” आयोजित होगा। इसमें जल संरक्षण के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता होगी प्रसिद्ध अभिनेता एवं पानी फाउंडेशन के संस्थापक आमिर खान, अभिनेता नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे की उपस्थिति।
इसके अलावा कई कृषि विशेषज्ञ, विश्वविद्यालयों के कुलपति और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बालोद के लिए गौरव का विषय
पद्मश्री शमशाद बेगम की इस राष्ट्रीय आयोजन में भागीदारी को बालोद जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ जल संरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान लगातार प्रेरणादायक रहा है।
उनकी महिला कमांडो टीम आज भी गांव-गांव जाकर जल संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरुकता का संदेश देने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
2 days ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
2 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
2 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना
2 days ago
ईद मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु रजा यूनिटी फाउंडेशन ने एसडीएम को लिखा पत्र
3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख
4 days ago
सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे
5 days ago
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
5 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
5 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प