राज्य शासन के निर्देशानुसार वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने जिला प्रशासन बालोद ने जिले के शासकीय विभागों में मितव्ययिता, ऊर्जा बचाने और पेपरलेस कामकाज को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है।
आदेश के अनुसार –
समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में विकासखंड स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, जनपद सीईओ और तहसीलदार अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों बचेगा। जिला मुख्यालय के अधिकारी ही भौतिक रूप से मौजूद रहेंगे।
कार्यालयीन समय के बाद सभी विद्युत उपकरण (लाइट, पंखे, एसी, कंप्यूटर) अनिवार्य रूप से बंद किए जाएंगे। केवल आवश्यकता होने पर ही विद्युत का उपयोग होगा।
जिला और ब्लॉक स्तरीय बैठकों में अब प्रिंटेड पेपर या बुकलेट्स की जगह इलेक्ट्रॉनिक फाइलों (.pdf/.ppt) का उपयोग होगा। सभी शासकीय पत्राचार अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से किए जाएंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला प्रशासन का यह कदम सरकारी संसाधनों के सही उपयोग की दिशा में एक बेहतरीन पहल है।