



बांदा में कृषि उत्पादन मंडी समिति में जलभराव होने से गल्ला व्यापारियों का लाखों का अनाज पानी में डूब गया व्यापारियों ने बताया कि जलभराव के कारण भारी नुकसान हुआ जिसमें मटर,मसूर,चावल,गेहूं, तिलहन सहित कई प्रकार का अनाज पानी में भीगने से बर्बाद हो गया दुकानदारों ने समाधान दिवस पर जिला अधिकारी से इस बात की जानकारी दी उनके शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन पर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला मौके में पहुंचे और नालियों की सफाई कराई। व्यापार मंडल ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है l व्यपार मंडल के अध्यक्ष ने जानकारी दी है की मंडी का सफाई टेंडर हर wमाह 70 हजार रुपये का होता है,फिर भी मंडी में नियमित सफाई नहीं होती है l उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मंडी के बाहर का अतिक्रमण हटा दे जिससे नाली की नियमित सफाई हो तो अंदर इतना पानी नहीं रहेगा सड़क पर बनी नाली के ऊपर लोगो नहींl दुकान का टब रख लिया है जिसके वजह से नाली का कचरा साफ नहीं होता और बारिश का पानी मंडी के अंदर से बाहर की ओर बहाव नहीं होता है l ठेकेदार को सफाई के लिए पैसे दिए जाते है लेकिन काम कोई सही नहीं होता l जिलाधिकारी जे रीभा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मंडी समिति को कड़ी फटकार लगाई है l
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी बांदा उप्र

