Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को लिखित ज्ञापन भेजा

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन प्रदेश सरकार द्वारा अमा आदमी की समस्याओं की अनदेखी का लगाया आरोप कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन  बांदा उप्र. में कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए शहर अध्यक्ष अफशाना शाह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि आम आदमी की जनसमस्याओं की तरफ ध्यान नहीं देती कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राज की अगुवाई में पुरे प्रदेश में आवाज उठाई तो कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा कुचलाया जा रहा है। जब कि पूरे प्रदेश में जन समस्याओं का अम्बार है। सिर्फ डींग हाकी जा रही है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अगुवाई में कांग्रेस वाराणसी जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने जब जनसमस्याओं को उठाते हुये प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी करनी अलग-अलग है l कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं जिनकी संख्या लगभग 10 है, उनके विरुद्ध झूँठी कहानी गढ़कर एफ.आई.आर. दर्ज करा दी गई है। जन समस्याओं को उठाने पर योगी सरकार तैस मे आ जाती है। आपा खो देती है और आवाज उठाने वालों को रौंद देने का निर्देश दे दिया जाता है। यह तानाशाही लोकतंत्र को खतरा है लोक तंत्र जिन्दा रहना चाहिये l उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आप इसके लिए सक्षम हैं। आप कानून के रखवाले हैं, कानून के हो रहे दुरूपयोग को रोका जाए। कांग्रेस नेताओं को पुलिस के दमन चक्र से बचाइए। हमारी मांग है, कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व वाराणसी शहर अध्यक्ष सहित सभी 10 कांग्रेस जनों के विरुद्ध दर्ज एफ.आई.आर.को वापस लिए जाने के लिए प्रदेश सरकार को आदेशित करें lजिससे लोकतंत्र की मर्यादा बची रहे लिए शहर अध्यक्ष अफशाना, गयादीन अनुरागी पूर्व विधायक राठ व शहर कोर्डिनेटर, राजबहादुर गुप्ता पूर्व शहर अध्यक्ष शहर कोर्डिनेटर, कोषाध्यक्ष अशोकवर्धन कर्ण,राजकुमारी कर्ण एड.पवन देवी कोरी पी.सी.सी. सदस्य,गेंदालाल प्रजापति धीरेन्द्र पाण्डेय,शब्बीर खान जुगनू, जहाँगीर खान,लवकुश निषाद, अशोक सिंह चौहान,रफत खान आरिफ खान,आरिफ निजामी, सुखदेव गाँधी डॉ. के.पी.सेन, शाकिर मंसूरी,लाल मंसूरी, शब्बीर सौदागर सहित इस दौरान कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!