Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्र

नागपुर

लोकसभा सत्र के पहले दिन हैदराबाद से लोकसभा सासंद असदुदीन औवैसी द्वारा शपथ ग्रहण के बाद फिलिस्तीन की जय करना, उनके लिए समस्या खड़ा कर सकता है। विपक्षी लगातार उनकी इस नारे पर संसद सदस्यता भंग करने की मांग करने लगे है। इसी बीच भाजपा नेता नवनीत राणा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर औवैसी की संसद सदस्यता को रदद करने की मांग कर दी। राणा ने अपने पत्र मे लिखा कि फिलिस्तीन एक विदेशी राष्ट्र है भारत के संविधान से उसका कोई लेनादेना नही है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 के अनुसार यदि कोई संसद सदस्य किसी अन्य राष्ट्र के प्रति संसद मे अपनी वफादारी दिखाता तो वह संविधान के नियमानुसार संसद सदस्य के रूप अपात्र घोषित कर दिया जाता है। राणा नेआगे कहा कि लोकसभा सदस्य के रूप मे शपथ लेने के बाद औवैसी ने जय फिलिस्तीन के नारे लगाए। यह बहुत गंभीर मामला है। संविधान का उल्लंघन है राणा ने कहा कि यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!