उज्जैन काम के बहाने आदिवासी महिला से गैंगरेप, 1.5km तक अर्धनग्न हालत में भागकर बचाई जान… 2 आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में उज्जैन पहुंची थी. यहां काम दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिए गया।
उज्जैन जिले के नीलगंगा में टूटे रेलवे क्वार्टर में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि CM के गृह जिले में काम की तलाश में आई एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में शामिल दो आरोपियों ने काम दिलाने की के बहाने महिला को उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर ताजपुर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है. महिला के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था. जानकारी होने के बाद जब जांच-पड़ताल की गई तो घटना सही पाई गई. इसके बाद पुलिस ने धरपकड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि जबलपुर और मंडला निवासी दो प्रेमी युगल घर से भाग गए थे. पहले इन्होंने शादी की, फिर इंदौर से उज्जैन पहुंच गए. यहां पर दोनों काम की तलाश में इंदिरा नगर क्षेत्र में घूम रहे थे, तभी इन्हें रवि नाम का एक युवक मिला. रवि दोनों को काम देने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाया और यहां से ताजपुर ले गया.
काम का झांसा देकर ले गए थे आरोपी दंपति को लगा था कि अब उनका जीवन सुखमय हो जाएगा, लेकिन उनको काम का झांसा देकर ले गए रवि के मन में कुछ और ही चल रहा था. रवि ने अपने एक और दोस्त इमरान को झोपड़ी के पास बुलाया और वह महिला के पति को जरूरत का सामान दिलाने के लिए उज्जैन ले आया. वहां महिला का पति कुछ सामान खरीदता, इसके पहले ही बहाना बनाकर रवि उसे छोड़कर फिर ताजपुर पहुंच गया. यहां इमरान पहले ही महिला के साथ झोपड़ी में दुष्कर्म कर चुका था. इस दौरान महिला डरी और घबराई हुई थी, लेकिन फिर भी रवि ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.
सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला ने जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई और अर्धनग्न अवस्था में ही वह झोपड़ी से गांव की ओर भागने लगी, करीब डेढ़ किलोमीटर भागने के बाद उसे कुछ लोग खेत पर काम करते हुए दिखे. महिला उन लोगों के पास पहुंच गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले आई. रेप के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सबसे पहले तो पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की भाषा नहीं समझ पा रही थी.
इसके लिए चिमनगंज थाने के ASI दिनेश बरकड़े को बुलाना पड़ा, जिन्होंने महिला की बात सुनी और उसके साथ हुई पूरी आपबीती थाना प्रभारी को बताई. थाना प्रभारी ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग शुरू कर दी. करीब तीन दर्जन CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हो पाई. फिर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को पकड़ने के दौरान स्थितियां कुछ ऐसी बनी की आरोपी भागते-भागते घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
6 days ago
वंचित बच्चों के लिए मानव युवा मिशन ने आयोजित की रचनात्मक शैक्षिक कार्यशाला
1 week ago
बुडेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,, गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सोपा
1 week ago
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: पथराटोला आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर संग महिलाओं ने रोपे पौधे
1 week ago
ग्रामीणों ने ओबीसी महासभा के पदाधिकारी तहसीलदार को सोपा ज्ञापन अतिक्रमणों मुक्त कराने शासकीय भूमि
1 week ago
26 लाख की साइबर ठगी में कार्रवाई नहीं होने का आरोप पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
1 week ago
विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश की मांग राष्ट्रपति के नाम सोपा ज्ञापन
1 week ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने डाकयूमेंटी फिल्म पुस्तिका का किया लोकार्पण
1 week ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को वेवसीरीज, डाकयूमेंटी फिल्म, फीचर फिल्म में काम करने के इच्छुक पुरूष, महिला कलाकार 30.7.26 तक अपनी बायोडाटा whatsApp 9934969232 Email- prabudhentertainment@gmaul.com पर भेजने भेजने की कृपा करेंगे।
1 week ago
तहसीलदार के स्थगन आदेश हवा में कार्य चालू सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जा व अतिक्रमण