Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर किया जनपद का नाम रोशन

आजमगढ़ जनपद के असलाई खुर्द गांव के निवासी अस्तित्व सिंह ने नीट परीक्षा में 720 में 683 अंक प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन

अस्तित्व सिंह ने नीट में 720 में 683 अंक लाकर जिले में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया। विदित हो कि अस्तित्व सिंह  सेंट जेवियर स्कूल एलवल से दसवीं की पढ़ाई कर मेडिकल की तैयारी करने के लिए वह दिल्ली चले गए। वहां उन्होंने  कोचिंग की थी और इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और नीट की परीक्षा में 720 में 683 अंक प्राप्त किया। अस्तित्व सिंह के पिता डॉ अनिल कुमार सिंह शिवालिक आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में काय चिकित्सा विभाग में प्रोफेसर है, उनकी माता गृहणी है। अस्तित्व की सफलता से मां-बाप सहित पूरे असलाई खुर्द गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और अस्तित्व की सफलता पर भूरी भूरी प्रशंसा की और उनको शुभकामनाएं दी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!