
*जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी
सर्व नारी शक्ति समाज ने जन आक्रोश पदयात्रा की, जलाया विपक्ष का पुतला।*
टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ में सर्व नारी शक्ति समाज द्वारा शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर अस्पताल चौराहे से सिंधी धर्मशाला तक जन आक्रोश पदयात्रा की और विपक्ष का अस्पताल चौराहे पर पुतला जलाया , इस दौरान महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए विपक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। महिलाओं ने इंडी गठबंधन विपक्ष सरकार को महिला विरोधी बताया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के हक में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए नारी शक्ति बंधन अधिनियम संसद में लाए थे, जिससे संसद में नारी की बराबरी होकर उनके अधिकार सुनिश्चित होते तथा वह अपने क्षेत्र की आवाज को ससंद तक रख पाती परंतु संसद में वह बिल विपक्ष गठबंधन इंडी गठबंधन ने गिरा दिया जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी जैसे बड़े दलों के नेता शामिल थे उनकी मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है जिसके कारण उन्होंने महिलाओं को दिया जाने वाला हक छीनते हुए ससंद में 33% महिला आरक्षण बिल का विरोध करते हुए बिल गिरा दिया। आज हम सब महिलाएं मिलकर विपक्ष सरकार का विरोध करती है और हमारे द्वारा जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर विपक्ष सरकार का पुतला दहन किया गया।इस दौरान सरोज राजपूत, लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, शालिनी विश्व दीपक मिश्रा,सुखवती आदिवासी, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, अश्वनी चढ़ार,मनोज देवलिया,विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी,पूनम अग्रवाल, वंदना जायसवाल, विकास यादव, अंकित तोमर, ब्रजकिशोर तिवारी, मुन्नालाल साहू, राजीव जैन वर्धमान, जाहिद खान, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति , विवेक अग्रवाल, शिवचरण उटमालिया,शुभम व्यास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

