
टीकमगढ़ । जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी 
कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने छात्र छात्रों से किया सीधा संवाद एवं विचार विमर्श
टीकमगढ़। बैठक के बाद लाइब्रेरी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से कलेक्टर ने मुलाकात की उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के टिप्स दिए और छात्राओं को सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया।
छात्राओं के फीडबैक और व्यवस्थाओं के जायजे के बाद कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने लाइब्रेरी के सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की और इसको और बेहतर बनाने के लिए सभी से सुझाव लिए।
आगे भविष्य में लाइब्रेरी का अध्यनरत सेवाओं में उच्च व्यवस्थाएं करने के लिए छात्राओं से एवं शिक्षकों से सुझाव एवं परामर्श विमर्श किया गया।

