ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना मोहनगढ़ द्वारा बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की पहल के खिलाफ जागरूकता की पहल

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना मोहनगढ़ द्वारा बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की पहल*

 

*थाना मोहनगढ़ की टीम ने ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से कराया अवगत*

 

*पुलिस अधीक्षक का संवेदनशील संदेश :— “बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिएबाल विवाह को कहें न”*

 

आज शुभ अवसर पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन और बाल अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में आज दिनांक 21अप्रैल 2016 को *थाना मोहनगढ़ द्वारा ग्राम मालपीथा आदिवासी बस्ती में ग्रामीण स्वावलंबन समिति* के सहयोग से *बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान* आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में संवेदनशील एवं विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें यह समझाया गया कि बेटियों का विवाह 18 वर्ष से पहले तथा बेटों का विवाह 21 वर्ष से पहले करना कानूनन अपराध है और इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

 

इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते इस कुप्रथा को रोका जा सके। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं आपातकालीन पुलिस सेवा 112 की जानकारी देकर जरूरत के समय इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में महिला सेल टीम द्वारा बच्चों के बीच स्नेहपूर्वक टॉफियां वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

 

इस जागरूकता अभियान में थाना मोहनगढ़ से ASI संतोष पांडेण्य, पुष्पराज सिंह चौहान टीम के साथ ग्रामीण स्वावलंबन समिति के जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार टीना, हरभजन आदिवासी की सक्रिय सहभागिता रही।

 

यह पहल समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!